कासगंज: गंगा दशहर पर्व को लेकर पालिका ने शुरू की तैयारियां 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोरोंजी, अमृत विचार: गंगा दशहरा पर्व को लेकर नगर पालिका प्रशासन तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिशासी अधिकारी ने अधीनस्थों के साथ मेला ग्राउंड एवं लहरा गंगा घाट का निरीक्षण किया। यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। गंगा दशहरा 16 जून को होगा। प्रदेश के अलावा अन्य प्रांतों से भी स्नानार्थी गंगा को पहुंचेंगे। 

इस वर्ष गंगा दशहरा 16 जून का है। गंगा दशहरा पर्व पर पालिका द्वारा स्नानार्थियों की सुविधाओं के लिए व्यवस्था की जाती है। डीएम सुधा वर्मा के निर्देश पर सोरों नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने अधीनस्थों के साथ गंगा लहरा घाट एवं मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया। मेला ग्राउंड में स्नानार्थियों की सुविधा के लिए पार्किंग बनाए जाने के लिए व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि मेला ग्राउंड में पेयजल की संपूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही मोबाइल शौचालय की उपलब्धता होनी चाहिए। अधिशासी अधिकारी ने पार्किंग व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तय की है। इसके बाद उन्होंने हरि की पौड़ी गंगा घाट, लहरा गंगा घाट का भी निरीक्षण किया। यहां भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। 

सोरों से लहरा के मध्य पेयजल की व्यवस्था भी कराए जाने कहा है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पालिका द्वारा सफाई, शुद्ध पेयजल के टेंक, ठंडे पानी की प्याऊ, लाइट, खोया-पाया केंद्र आदि की व्यवस्था सोरों से लेकर लहरा तक पालिका प्रशासन द्वारा कराई जाएगी। स्नानार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- कासगंज: क्षेत्र की जनता के सुख दुख में हमेशा रहूंगा साथ- देवेश शाक्य

संबंधित समाचार