कासगंज: क्षेत्र की जनता के सुख दुख में हमेशा रहूंगा साथ- देवेश शाक्य

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

कासगंज, अमृत विचार। एटा लोकसभा से निर्वाचित सांसद का मंगलवार को सपा एवं गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया। शहर के अमांपुर रोड स्थित एक गार्डन में हुए कार्यक्रम में निर्वाचित सांसद ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।

निर्वाचित सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि एटा कासगंज की जनता ने जिस भरोसे के साथ संसद तक पहुंचाया है। मैं उनका ऋणी हूं, और इस ऋण को क्षेत्र का विकास कराकर ब्याज सहित उतारुंगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के अलावा इंडिया घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने जिस मेहनत के साथ चुनाव लड़ाया। उसके लिए वह आभारी हैं। 

कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से कभी खिलवाड़ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के बीच रहकर सुख दुख में साथ रहेंगे। पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ आपको सांसद चुना है। आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। ऐसा विश्चवास है। दल गत और जाति बाद से उठकर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधान सभाओं में समान रुप से कार्य करायेंगे। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारियों को सम्मानित किया गया। 

कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित सांसद और पार्टी के बडे नेताओं का फूल माला पहना कर स्वागत किया। देव प्रकाश लोधी, विक्रम सिंह यादव, बीरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रवेंद्र राना,हसरत उल्ला शेरवानी, अदनान मियां, डॉ. महाराज सिंह, सत्यभान सिंह शाक्य, विनय शाक्य, कृष्णा ठाकुर, महाराज सिंह बघेल, रनसिंह, विनोद बघेल,धर्मेंद्र, पुष्पेंद्र यादव, उमेश चंद्रा, ओमशिव मिश्रा, चाहत मियां, लक्ष्मण सिंह यादव, संतोष यादव, अभिनाश राजपूत सहित बड़ी संख्या में नेता मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- कासगंज: तमंचा लहराकर डांस करते वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार