शर्मसार : दुष्कर्म के बाद युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना किया ब्लैकमेल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज/ गोंडा अमृत विचार : नवाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती के साथ लगातार 5 साल से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म का वीडियो बनाकर आरोपी युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। युवती ने विरोध किया तो विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे युवती की शादी टूट गयी। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 
नवाबगंज थाने पर दी गयी तहरीर में पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि धुसवा गांव के रहने वाला अशोक कुमार यादव शादी का झांसा 5 साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने इसका विडियो भी बना लिया। जब उसपर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया।  पीडिता का कहना है कि इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी।
 
इसकी जानकारी होने पर अशोक विडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और विडियो ले जाकर उसके होने वाले पति को दिखा दिया जिससे उसकी शादी टूट गयी। आरोप है कि शादी टूटने के बाद आरोपी ने फिर से उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ‌ दुष्कर्म किया।
 
इस दौरान उसके एक साखी हनुमान ने उसका फिर से विडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अशोक यादव व हनुमान को खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
 

संबंधित समाचार