Etawah: भरथना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने निकाली धन्यवाद यात्रा...जिलाध्यक्ष बोले- इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा के भरथना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने निकाली धन्यवाद यात्रा

इटावा, अमृत विचार। कांग्रेस की ओर से धन्यवाद यात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को भरथना विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद एवं आभार यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पाली बंबा भरथना से शुरु होकर सुजीपुरा, घुमरिया, पाली खुर्द होती हुई पाली कला में तक गई।

यात्रा के समापन पर जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा हम सभी को पूर्ण आशा के साथ विश्वास था कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रत्येक शिक्षित बेरोजगार युवा एवं गरीब परिवार की महिला के खाते मे 8500 प्रति माह आएगा।  

किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी मिलेगा। हम लोग सरकार नहीं बना पाए लेकिन एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए देश के युवाओं के लिए देश के किसानों के लिए देश की महिलाओं के लिए उनके हक की लड़ाई लड़ने का काम करते रहेंगे। 

उन्होंने कहा इटावा की भरथना विधानसभा से इंडिया गठबंधन को अपार जनसमर्थन मिला इसके लिए हम सभी कांग्रेस जन भरथना विधानसभा की सम्मानित जनता को तहदिल से धन्यवाद देते है।  

यात्रा में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य सुखराम सिंधी, ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल यादव, रणवीर सिंह यादव, सुभाष शाक्य सरवर अली, आसिफ जादरान, सचिन शंखवार, अंशुल यादव, बुद्धू सिंह पाल, असित यादव, बृजेश शर्मा, सुनील यादव, अनुराग दुबे, सुरेश शाक्य, योगेंद्र सिंह, साधुराम आरिफ खान, सुभाष यादव, भूरे सिंह पाल व गंगा सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- Etawah: करहल से इस्तीफा देकर संसद में हुंकार भरेंगे अखिलेश, बोले- सदन में जनता के मुद्दों को जोरदारी से उठाएगी पार्टी

संबंधित समाचार