सबसे गर्म प्रयागराज, 47 डिग्री पहुंचा तापमान, तपिश से लोग बेहाल

दिन में कड़ी धूप व गर्म हवाएं, रात में बढ़ रही उमस

सबसे गर्म प्रयागराज, 47 डिग्री पहुंचा तापमान, तपिश से लोग बेहाल

प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में गर्मी अपने चरम पर है। मानो सूर्य धरती पर आ गया हो। बुधवार को पारा 47 डिग्री रहा।सुबह 7:00 बजे से ही सूर्य की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। सामान्य स्थिति की बात करें तो घर से लोग निकलने में सोच रहे हैं। वहीं बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान है।  

भीषण गर्मी अब जानलेवा होती जा रही है। पूरे प्रदेश में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बीते दिनी भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण 17 लोगों ने अपनी जान भी गवाई थी। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने 10 जिलों को हीट वेव का रेड अलर्ट भी जारी किया है। जिसमें प्रयागराज को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। प्रयागराज में गर्मी कम होने का नाम नही  लव रही है। बुधवार को पारा 47 डिग्री रहा। 

दिन में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

ट्वज धूप और गर्मी से बेहाल लोग घरों से बाहर नही निकल रहे है। सुबह 7 बजे से ही सूर्य की तपिश लोगो को बेहाल कर रही है। सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। शाम चार बजे के बाद ही लोग घरों से निकल रहे है। शाम के बाद पार्कों में भी भीड़ जुट रही है। 

चौराहो पर नहीं है प्याऊ की व्यवस्था

गर्मी के मौसम शुरु होते ही नगर निगम और सामाजिक कार्यकर्ता प्याऊ की व्यवस्था करने लगते थे।  इस बार गर्मी अपने चरम सीमा पर है, लेकिन अभी तक कही प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गयी है। एक दो स्थानो पर घड़ो को रख तो दिया गया है, लेकिन उन घड़ो में पानी भरने वाला कोई नहीं है। जिससे राहगीरों को पानी के परेशान होना पड़ रहा है।

ये भी पढे़ं- पाकिस्तान के साथ लगी सीमा अभेद्य नहीं होने के कारण आतंकवाद अभी तक बरकरार: फारूक अब्दुल्ला