नागपुर: कारखाने में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत, कई घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर शहर के निकट विस्फोटक बनाने वाले एक कारखाने में बृहस्पतिवार को अपराह्न हुए विस्फोट में करीब 4 से पांच लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है और कई घायल हुए हैं। 

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां से लगभग 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुई। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट अपराह्न लगभग एक बजे उस समय हुआ जब श्रमिक विस्फोटक सामग्री पैक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अभी इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। 

यह भी पढ़ें- डाक विभाग भर्ती घोटाला: सीबीआई ने ओडिशा में 67 स्थानों पर छापेमारी की 

संबंधित समाचार