बरेली नगर निगम: टैक्स सुपरिटेंडेंट साहब के थक गए हाथ! कर्मचारी से करानी पड़ी मसाज, VIDEO वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम में कार्यरत टैक्स सुपरिटेंडेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आराम फरमाते हुए कर्मचारी से अपने हाथों की मसाज कराते हुए फोन पर बात कर रहे हैं। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम में हंगामा मच गया। कर्मचारियों का कहना है कि अन्य कर्मचारियों पर भी टैक्स सुपरिटेंडेंट हाथ पैर दबाने का दबाव बनता है। ऐसा न करने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी देता है। 

बरेली नगर निगम में रामसेवक टैक्स विभाग में टैक्स सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत है। नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि वह अपने अधीनस्थों को बुलाकर उनसे हाथ पैर दबाते हैं। विभाग में तैनात यामीन नाम का कर्मचारी 5 महीने से बीमार चल रहा है, उसकी जगह उसका बेटा अमन नगर निगम में सेवा दे रहा है।

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें रामसेवक अमन से अपने हाथ की अंगुली को दबाते हुए नजर आ रहा है। 
वहीं इस बारे में नगर आयुक्त निधि वत्स गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: 5 कुत्तों को मारकर दफनाया, आरोपी के खिलाफ X पर शिकायत

संबंधित समाचार