Bareilly News: सवारियों को लेकर ऑटो और ई-रिक्शा चालक में मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में ऑटो और ई-रिक्शा चालक के बीच में सवारियां बैठाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि ऑटो चालक ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के बिहार बस्ती निवासी आशीष कुमार के अनुसार बुधवार देर शाम कोहाड़ापीर चौराहा पर सवारियों के इंतजार में वह ई-रिक्शा लेकर खड़े थे। आरोप है कि इस दौरान ऑटो चालक अरशद से उनकी कहासुनी हो गई। आशीष के अनुसार अरशद उनसे सवारियों को ई-रिक्शा में बैठाने से मना करने लगा। विवाद को देख आस-पास के ऑटो चालक भी इकट्ठे हो गए। 

आरोप है कि अरशद, दुलारेऔर एक अन्य ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। झगड़ा बढ़ता देख राहगीरों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद अरशद और उसके साथियों ने ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। घटना में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। जान से मारने की धमकी देकर ऑटो चालक मौके से फरार हो गए। घायल की शिकायत पर पुलिस ने अरशद, दुलारे और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: दो दिन से लगातार पारा 44.4 डिग्री पर बरकरार, इस दिन से बारिश की संभावना

 

संबंधित समाचार