उपभोक्ताओं से अभद्रता करने पर लखनऊ में कैशियर निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बिजली बिल जमा न करने और उपभोक्ताओं से अभद्रता करने पर गुरुवार को जीपीआरए उपकेंद्र के बिलिंग काउंटर पर तैनात कैशियर टीजी टू कर्मचारी गोविंद कुमार बिंद को निलंबित कर दिया गया। बीकेटी डिवीजन के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को जीवीआरए उपकेंद्र बिलिंग काउंटर पर राजस्व जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की लाइन लगी हुई थी। दोपहर करीब एक बजे बिलिंग कर्मचारी ने बिल जमा करने से इंकार कर दिया। भीषण गर्मी के बीच लाइन लगे उपभोक्ताओं के बिल जमा न होने से उपभोक्ता नाराज हो गए। लेकिन कर्मचारी की ओर से गाली-गलौच और अभद्रता की जाने लगी। 

इसकी जानकारी उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी से की। पूरे प्रकरण की जांच के बाद कैशियर को निलंबित कर दिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि एसडीओ ने भी कैशियर पर उपभोक्ताओं से अधिक पैसे लेने और अभद्रता करने का आरोप लगाया था। निलंबित कर्मचारी को इंटौजा उपखंड कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : अकबर नगर में बनेगी देश की पहली नाइट सफारी, चिड़ियाघर भी होगा शिफ्ट

संबंधित समाचार