...तो यहां RTO की मदद से हो रही उगाही! बरेली में अंडर लोड बजरफुट ट्रक देखा तो दबंग मांगने लगे रुपए, नहीं देने पर चालक को पीटा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज: अंडर लोड बजरफुट के ट्रक को रामपुर रोड सीबीगंज पर दबंगों द्वारा रोकने पर विवाद हो गया। तीन गाड़ियों से आए दबंगों ने बजरफुट ट्रक चालक से रुपए की मांग की। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान मौके पर एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार भी आ गए। लोगों का आरोप हैं कि एआरटीओ की मिलीभगत से दबंग ट्रक चालकों से उगाही करते हैं। 

रोड जाम और हंगामा की सूचना पर सीबीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एक कार सवार युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य साथी उसके भाग निकले। इंस्पेक्टर सीबीगंज राधे श्याम ने बताया कि मामले में कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- MJPRU: एलएलबी की 620 सीटों पर प्रवेश के लिए 22 सौ से अधिक आवेदन

संबंधित समाचार