Video: यूपी में हार के कारण तलाश रही BJP, लखनऊ में प्रत्याशियों के साथ हो रहा मंथन
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर लोकसभा चुनावों में हारी हुई सीटों को लेकर भाजपा की बैठक जारी है। बैठक में प्रमुख रूप से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रत्याशियों को बुलाया गया है। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल प्रत्याशियों के साथ मंथन कर रहे हैं। बता दें कि इसके पूर्व पार्टी की तरफ से अवध क्षेत्र के प्रत्याशियों के साथ भी बैठक कर हार के कारणों पर चर्चा की गई थी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है इसलिए हम अपनी विचारधारा पर काम करते हैं जो लोकसभा चुनाव के परिणाम आए हैं उनको हम स्वीकार करते हैं जनता को धन्यवाद करते हैं। मुझे निश्चित रूप से विश्वास है कि मोदी जी योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जो विकास कार्य है उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ नए आवास प्रधानमंत्री जी ने दिए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज बैठक में पार्टी के सभी कार्यकताओं से बातचीत करके लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान के बारे में चर्चा करेंगे। आज बैठक हुई है जिसमें हमारे प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद थे। उन्होंने कहा कि एक टीम बनाकर प्रदेश की हारी हुई लोकसभा सीटों पर चर्चा की जाएगी और किन कारणों से यह नुकसान हुआ है उस पर रिपोर्ट बनाएंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में आये लोकसभा चुनाव परिणामों में भाजपा को उत्तर प्रदेश में नुकसान उठाना पड़ा था। पार्टी के कई मंत्री और कद्दावर नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। अब पार्टी की तरफ से प्रदेश की सीटों पर हार के कारण पता करने की कवायद की जा रही है। बूथ लेवल से लेकर शीर्ष स्तर तक फीड बैक लिया जा रहा है, जिससे पार्टी आगे की रणनीति चुनावों को लेकर बना सके। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की तरफ से स्पेशल टीम का गठन कर हार के कारणों को लेकर 15 जून तक रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुँचे भूपेंद्र चौधरी पहुँचे भाजपा दफ्तर
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 14, 2024
लिफाफे में दी जाएगी प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट
कानपुर बुंदेलखंड में हारे हुए प्रत्याशी हार के कारणों की इंटरनल रिपोर्ट प्रदेश संगठन को सौंपेंगे
प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों को आज की बैठक में दिए जाएंगे निर्देश… pic.twitter.com/op9ojutISx
ये भी पढ़ें -अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी! जैश के आतंकी ने दिया ऑडियो सन्देश
