विश्व रक्तदाता दिवस: एसएसबी मुख्यालय भिनगा में जवानों ने किया रक्तदान
श्रावस्ती, अमृत विचार। रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, कमान्डेंट के दिशा निर्देशन में शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर निरुपेश कुमार, उप-कमान्डेंट के नेतृत्व एवं मुख्य अतिथि कृतिका शर्मा, जिलाधिकारी श्रावस्ती के द्वारा वाहिनी चिकित्सालय भिनगा में फीता काट कर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ और पौधारोपण किया। इस शिविर का आयोजन संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा एवं रेड क्रास सोसाईटी की सहयोग से वाहिनी मुख्यालय भिनगा में आयोजित किया गया। जिसमे निरुपेश कुमार उप-कमाडेंट के साथ वाहिनी के कुल 22 जवानों के द्वारा 22 यूनिट रक्तदान किया गया। पूर्व में भी जवानों के द्वारा समय-समय पर रक्तदान किया जाता रहा है और यह प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी।
इस मौके पर कृतिका शर्मा जिलाधिकारी श्रावस्ती ने जवानो को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लड डोनेशन को लेकर मन में भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिये।यह एक सतत प्रक्रिया है जो मानक के अनुसार करने पर शरीर को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। “रक्तदान एक महादान है एक व्यक्ति के रक्तदान से दूसरे व्यक्ति की जान बचायी जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान, श्रीमती श्रुति बरार, चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी भिनगा, अरुण मिश्रा सचिव रेड क्रास सोसायटी भिनगा, जिला चिकित्सालय श्रावस्ती से डाक्टर वीएन वर्मा, प्रभारी ब्लड बैंक और अन्य ब्लड बैंक के कर्मचारी और एसएसबी से उप -निरीक्षक हीरे भाग्यश्री सुभाष, सहायक उप निरीक्षक सोहन सिंह के साथ वाहिनी चिकित्सालय की टीम व अन्य जवान उपस्थित रहे।
