अयोध्या: मंडलीय समीक्षा में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
अयोध्या, अमृत विचार। कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने बुधवार को मण्डल के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। वित्तीय वर्ष में बचे छह माह में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने चेक डेमो के निर्माण में तेजी लाने, सिल्ट सफाई करने, विद्युत बकाया की वसूली करने, भवन एवं सड़को के …
अयोध्या, अमृत विचार। कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने बुधवार को मण्डल के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। वित्तीय वर्ष में बचे छह माह में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने चेक डेमो के निर्माण में तेजी लाने, सिल्ट सफाई करने, विद्युत बकाया की वसूली करने, भवन एवं सड़को के निर्माण में तेजी लाने, प्राथमिक/स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयो में कायाकल्प योजना के तहत शौचालयों के निर्माण, ग्रामो में सामुदायिक शौचालयों आदि के निर्माण की प्रगति जानी, जो कार्य पूर्ण हुए हैं। उनकी सूची कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समीक्षा में पाया गया कि यात्रिंक एवं विद्युत दोषों से मण्डल में लगभग 87 नलकूप बंद पड़े हैं।
स्कूलों के खुलने के बाद जो बच्चे बिना मास्क के आते है उनको मास्क उपलब्ध कराने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तथा अभिभावको से सहमति पत्र भरवाने के निर्देश दिए। गन्ना किसानों का लगभग 21 करोड़ बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वास्थ्य गोल्डन कार्ड में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। मण्डल में लगभग 26524 निराश्रित गौ-वंश है सभी को टैग लगाने तथा इनको निर्धारित आश्रम स्थल पर पहुंचाने की व्यवस्था के निर्देश दिए।
कहा कि पराली जलाने की संभावना है इसको रोकने को कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आवश्यक कार्रवाई करें। सर्वोच्च न्यायालय एवं ग्रीन ट्रीव्यूनल के आदेशो के बारे में लोगो को जागरूक करे। सामुदायिक शौचालय के निर्माण में तेजी लाने, जहां भूमि न मिल रही हो वहां प्रत्येक दशा में एक सप्ताह में भूमि का चयन कर लेने की हिदायत दी।
इसी प्रकार मण्डल में महज 20 प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाए जाने पर अपर निदेशक स्वास्थ्य को पांचों जिलों का दौरा कर 28 अक्टूबर को प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत करने को कहा। कोविड 19 के प्रसार पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने दुग्ध विकास एवं स्वरोजगार सम्बन्धित कार्यक्रमों, दुग्ध विकास की समितियो को और सक्रिय करने, गौपालको को सुविधाओं के निर्देश दिए। सामूहिक विवाह योजना, छात्रवृत्ति योजना, कन्या सुमंगलम योजना में भी मानक के अनुसार तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अयोध्या डीएम अनुज झा, बाराबंकी डीएम डा आदर्श सिंह, अम्बेडकरनगर डीएम रमेश चन्द्र मिश्रा, सुल्तानपुर डीएम रवीश गुप्ता, अमेठी डीएम अरूण कुमार के अलावा अयोध्या सीडीओ प्रथमेश कुमार, प्रभारी संयुक्त विकास आयुक्त रवि प्रकाश श्रीवास्तव आदि मंडलीय अधिकारी उपस्थित थे।
