Unnao Murder: प्रेम-प्रसंग में युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या...इलाके में फैली सनसनी, एक आरोपी पुलिस हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में प्रेम-प्रसंग में युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर चौकी स्थिति बसधना गांव निवासी एक युवक की शुक्रवार दोपहर प्रेम-प्रसंग के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर और लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

बसधना गांव निवासी सहदेव नाई का 22 वर्षीय बेटा आशीष नाई का उद्दाखेड़ा गांव की रहने वाली एक किशोरी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार प्रेमिका ने उसे मिलने के लिये गांव स्थिति खेतों पर बुलाया था। दोपहर करीब 12 बजे आशीष प्रेमिका से मिलने के लिये पहुंचा। इस दौरान किशोरी के भाई ने उसे देख लिया। 

जिसके बाद कमलेश, राहुल, रोहित आदि ने उसे पकड़ लिया और उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके ऊपर कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से उसकी पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी। गांव में हत्या होने की सूचना पर हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: शहर में 400 से अधिक हैंडपंप खराब, पानी के लिए मचा त्राहिमाम...पालिका अफसर नहीं देते ध्यान, जनता हो रही परेशान

संबंधित समाचार