Unnao News: शहर में 400 से अधिक हैंडपंप खराब, पानी के लिए मचा त्राहिमाम...पालिका अफसर नहीं देते ध्यान, जनता हो रही परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

उन्नाव में 400 से अधिक हैंडपंप खराब

उन्नाव, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के निवासी सिर्फ विकास ही नहीं पेयजल की भीषण समस्या से भी जूझ रहे हैं। नगर के 32 वार्डों में पेयजल सुविधा को लगे 3000 से अधिक हैंडपंप में 400 से अधिक खराब पड़े हैं। इसकी विभाग को जानकारी तक नहीं है। विभागीय दस्तावेजों में मात्र 250 हैंडपंप खराब हैं। जबकि शहर में धरातल पर हकीकत कुछ और है। भीषण गर्मी में शहरियों को छह माह से वार्डों में लगे हैंडपंप की मरम्मत करने का इंतजार है।

शहर में अब तक कई वार्डों में पेयजल की सुविधा को लेकर पाइप लाइन नहीं पड़ पाई है। ऐसे में यहां पर हैंडपंप ही पेयजल की सुविधा के लिए इकलौता साधन है। साथ ही नगरवासियों के साथ ही राहगीरों को भी भीषण गर्मी में हैंडपंप खराब होने से मुसीबतों का सामना करना पड़ता हैं। नगर पालिका के 32 वार्ड में गिरजाबाग, बाबूगंज, शेखपुर, हिरन नगर, मोतीनगर, आवास विकास कालोनी, गांधी नगर व कासिम नगर सहित लगभग 19 नगर वार्डों में पेयजल संकट की समस्या बनी हुई हैं।

नगर के 32 वार्डों में 3000 से अधिक हैंडपंप लगे हैं। इसके बाद भी नगर वासियों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इसके बाद भी हैंडपंप की मरम्मत को लेकर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहें हैं। नगर पालिका के लगभग 19 वार्डों में खराब पड़े हैंडपंपों की छह माह से मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे भीषण गर्मी में खराब हैंडपंप की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान में करीब 400 हैंडपंप खराब हैं।

आवास विकास कालोनी में भी हैंडपंप खराब होने से पानी की समस्या है। यही हाल गिरजाबाग का है। गर्मी में हैंडपंप से पानी की पूर्ति होती है लेकिन हैंडपंप खराब होने से पानी की किल्लत हो रही है। हालांकि, विभागीय आंकड़ों में सिर्फ 250 हैंडपंप के खराब हैं। जबकि धरातल पर स्थिति कुछ और ही बनी हुई है। यही हाल बना रहा तो वार्ड निवासियों को अधिक परेशानी हो जाएगी।  

बोले जिम्मेदार…

जेई जलकल विवेक वर्मा ने बताया कि नगर में लगभग 250 से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिन्हें जल्द ही सही करवाया जायेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने बताया कि वार्डों में हैंडपंप खराब होने की जानकारी हमें नहीं हैं। अगर ऐसा है तो जलकल विभाग के जेई से इसकी जानकारी कर उन्हें सही करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur Weather Today: अभी तो बरस रही आग, पुरवाई पर टिकी बरसात...हीट स्ट्रोक से पांच की मौत की आशंका

संबंधित समाचार