कासगंज: तीसरे दिन खत्म हुई नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की हड़ताल, चेयरमैन और ईओ ने दिया आश्वासन
कासगंज, अमृत विचार। मांगो को लेकर कलमबद्ध हड़ताल पर चले आ रहे नगर पंचायत सफाई कर्मचारी अमांपुर की हड़ताल तीसरे दिन शुक्रवार को समाप्त हो गई। नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ ने कर्मचारियों से वार्ता कर मांगो को पूरा करने का आश्वान दिया है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटे हैं।
अमांपुर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी कई दिनों से अपनी नौ सूत्री मांगो को लेकर धरने पर थे। बुधवार को कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए थे। दो दिन के काम बंद हड़ताल से कस्बे में गंदगी का अंबार लग गया था। लोग परेशान थे। शुक्रवार को हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता करने नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली मियां और ईओ विनोद कुमार जोशी धरना स्थल पहुंचे।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सुना और आश्वस्वत किया। कर्मचारियों की सभी मांगे शीघ्र पूरी की जाएंगी। ईओ औेर नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों की काम बंद हड़ताल के कारण कस्बे में कूड़ा ही कूड़ा हो गया था। हड़ताल समाप्त होते ही कर्मचारी काम पर लौटे। सफाई कर्मचारियों ने बस्ती और बाजारों में सफाई अभियान चलाया। कूड़े के ढेर हटाए नालियां साफ की। कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने और कस्बे में सफाई होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंड़ारी ने कहा है कि अब आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ली जा रही है। समय रहते मांगे पूरी नहीं हुई है, तो कर्मचारी पुन: आंदोलन के लिए बाध्य होंगे- सोनू भंड़ारी जिलाध्यक्ष स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ
कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल पर वापस ले ली है। वह काम पर लौट आए हैं। पालिका प्रशासन सभी जायज मांगो को समय रहते पूरा करेंगी- चांद मियां नगर पंचायत अध्यक्ष
ये भी पढ़ें। कासगंज: सदिंग्ध परिस्थितियों में मिला बाजरे के खेत में युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका
