सरकार ने एमएसपी पर खरीदा एक करोड़ सात लाख टन धान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य खरीद एजेंसियों ने चालू खरीफ विपणन सत्र में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के तहत अब तक 20.81 करोड़ रुपये के 106.88 लाख टन धान की खरीद की है। बुधवार को यह जानकारी दी गई है। यह खरीद विपणन सत्र 2020-21 के लिए धान की खरीद ने अब …

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य खरीद एजेंसियों ने चालू खरीफ विपणन सत्र में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के तहत अब तक 20.81 करोड़ रुपये के 106.88 लाख टन धान की खरीद की है। बुधवार को यह जानकारी दी गई है।

यह खरीद विपणन सत्र 2020-21 के लिए धान की खरीद ने अब अच्छी गति पकड़ी है, जिसमें सात खरीद करने वाले राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 9.37 लाख किसानों से 106.88 लाख टन से अधिक की खरीद की गयी जिसकी कीमत 18,880 रुपये प्रति टन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के हिसाब से 20,180.50 करोड़ रुपये है।

खरीफ विपणन सत्र 2019-20 की समान अवधि में 84.88 लाख टन की खरीद के मुकाबले इस वर्ष धान की खरीद 26 प्रतिशत अधिक है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में एमएसपी के तहत कपास की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। 20 अक्टूबर तक कुल 668.42 करोड़ रुपये मूल्य के 2,36,748 गांठ कपास की खरीद की जा चुकी है, जिससे 46,706 किसानों को लाभ हुआ है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 2,335 गांठों की खरीद की गई थी। तिलहनों, दलहनों और नारियल गरी की भी खरीदा जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका