अयोध्या: ननिहाल में रह रहे किसान नेता के पौत्र का फंदे से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

मामला तारुन थाना क्षेत्र के सराय शेख महमूद भावापुर गांव का 

तारुन, अयोध्या, अमृत विचार। तारुन नन्सा मार्ग के किनारे स्थित सराय शेख महमूद भवापुर गांव में ननिहाल में रह रहे युवक का शव शनिवार सुबह कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया है। घटना की खबर मिलते ही आसपास गांव के लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गयी। मृतक युवक आदर्श सिंह किसान नेता हरिशंकर सिंह फौजी का पौत्र बताया गया है।

बताया जा रहा है कि आदर्श सिंह पुत्र राजकुमार अपनी मां सुनीता के साथ ननिहाल में रहता था, जो कि जनपद बाराबंकी के थाना टिकैत नगर ग्राम हरिहर का मूल निवासी था। मृतक के मामा के लड़के उदय प्रताप सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि आदर्श जिस कमरे में सोता था कभी अंदर से सिटकनी नहीं बंद करता था। सुबह 7 बजे जब घर के लोगों ने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजे को धक्का मारकर खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने पुलिस सहायता के लिए 112 डायल कर जानकारी दी।हल्का दरोगा मुन्नीलाल ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे लेकर क्षेत्र व बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ये भी पढ़ें:- सीतापुर: विद्युत समस्या को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने घेरा विद्युत उपकेंद्र

संबंधित समाचार