Farrukhabad: भीषण गर्मी का प्रकोप...शमसाबाद क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, लोग परेशान, बिजली विभाग ने दिया ये भरोसा
फर्रुखाबाद में भीषण गर्मी में शमसाबाद क्षेत्र में 24 घण्टे से बिजली नही आई
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना शमशाबाद क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से बिजली न आने से लोगों का भीषण गर्मी में बुरा हाल हो रहा है। केबल बक्सा फूंक जाने से बिजली गुल होना बताई जा रही है। केविल बक्सा फुंकने से नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप चल रही है। हालांकि बिजली अधिकारियों ने शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाने का भरोसा दिलाया है।
शमसाबाद थानाक्षेत्र के गांव लुधइया के पास बिजली केबल बक्सा फुंक गया। जिससे नगर क्षेत्र के 19 वार्ड, 60 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट ढूढ़ कर सुधारने का काम शुरू कर दिया है। शनिवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाने का भरोसा दिया है।
शुक्रवार को 12 बजे 33 हजार लाइन का बिजली केबल बक्सा गांव लुधइयां के पास फुंक गया। इससे बिजली उपकेंद्र बंद हो गया। इसके चलते शमशाबाद नगर फीडर से जुड़े 19 वार्ड व कोल्ड फीडर से जुड़े तकरीबन 60 गांवों की आपूर्ति पूरी तरह बन्द हो गई। सूचना मिलने पर बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट फाल्ट पकड़ लिया।
कर्मचारियों ने बिजली केबल बक्सा की मरम्मत शुरू कर दी है। जेई अनिल गौतम ने बताया कि केबल बक्सा ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है और आज शाम तक उम्मीद है कि उसे ठीक कर लिया जाएगा। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
उधर, गांव के रामचरण, जयवीर, कालीचरण, अभिमन्यु का कहना है कि इस भीषण गर्मी में 24 घंटे से बिजली न आने से हम सब लोगों का बुरा हाल हो रहा है। यहां आए 33 हजार बिजली लाइन की वजह से कोई न कोई कमी होती रहती है।
ये भी पढ़ें- Farrukhabad News: एसपी ने गंगा दशहरा पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर किया रूट डायवर्जन, यहां से न निकलें
