Kanpur Weather News: लू के थपेड़ों से शहर को नहीं मिल रही निजात...मौसम विभाग ने किया ये अलर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में प्रचंड गर्मी में लोग परेशान

कानपुर, अमृत विचार। सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों से शहर को निजात नहीं मिल रही है। बदली भी प्रचंड गर्मी नहीं रोक पा रही है। सुबह से ही गर्म हवाएं लोगों के लिए परेशानी पैदा करने लगती हैं। लू के थपेड़े सुबह से ही चलने लगने लगते हैं। 

चटक धूप के चलते सुबह 7 बजे से ही पारा 30 डि.से. के ऊपर था। 9 बजे तापमान 33 डि.से. के ऊपर था तो 11 बजे तापमान 37 डि.से. पार कर चुका था। दो घंटे के भीतर ही दोपहर 1 बजे पारा 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। 

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि लू के थपेड़े औसतन 12.3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चले। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.9 डिग्री ऊपर चढ़कर 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ह्यूमिडिटी भी बढ़ गई। जिससे अधिकतम आर्द्रता 38 एवं न्यूनतम 16 फीसद रिकार्ड की गई। अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। गर्मी और लू वाली स्थिति अभी बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Route Diversion In Kanpur: गंगा दशहरा पर आज ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव...इस रूट पर जाने से बचें

संबंधित समाचार