लखनऊ: फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के लेखराज मार्केट के पास स्थित एक फर्नीचर शोरूम में शनिवार को आग लग गई। जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने इस दौरान आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों का प्रयास नकाफी रहा, आग लगातार विकराल रूप लेती जा रही थी। हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

दरअसल, फर्नीचर के जिस शोरूम में आग लगी थी। वहां प्लास्टिक की कुर्सियां रखी हुईं थीं। जिसमें आग लगने के बाद स्थित और भयावह हो गई। एक तरफ लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ आग विकराल रूप लेती जा रही थी। चारो तरफ धुआं ही धुआं फैल रहा था। जिससे आग बुझाने में खासी दिक्कत हो रही थी। फर्नीचर शोरूम में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की माने तो दुकान में रखा माल जलकर खाक हो गया है। इस शोरूम में प्लास्टिक के फर्नीचर रखे हुये थे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: नैनीताल बैंक बेचने के विरोध में हड़ताल, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार