अंबेडकरनगर: एनटीपीसी टांडा ने 40 बालिकाओं को दिया आवासीय प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिभागी बालिकाओं को बैग और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित 

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। एनटीपीसी टांडा द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत बालिका सशक्तीकरण मिशन के एक माह की निशुल्क आवासीय कार्यशाला का समापन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन और परियोजना के कार्यकारी निदेशक एके चट्टोपाध्याय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम बालिक सशक्तिकरण अभियान के तहत आसपास की प्राथमिक विद्यालय की बीपीएल श्रेणी में आने वाली 40 बालिकाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इन सभी बालिकाओं को एनटीपीसी परिसर में एक माह आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 

एक माह तक चलने वाले इस आवासीय कार्यक्रम में, छात्राओं के लिए प्रारम्भिक शिक्षा, संचार कौशल, स्वास्थ्य व स्वच्छता, योग और क्रीडा से संबंधित विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित कराई गई। साथ ही सामाजिक समानता और सशक्तिकरण के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी गई। बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

cats

 इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिभागी बालिकाओं को बैग और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मौके पर परियोजना के महाप्रबंधक, सभी विभागाध्यक्ष, गरिमा महिला मंडल की उपाध्यक्षा और अन्य सदस्याएं व बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला की बालिकाएं और उनके अभिभावक तथा मेसर्स माई जेन संस्था की कोओर्डिनेटर और फेकेल्टी के सदस्य उपस्थित रहीं।

बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम के आरम्भ में कार्यकारी निदेशक एके चट्टोपाध्याय ने सभी का स्वागत किया और बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यहां बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमे एनटीपीसी के सभी कर्मचारी भी अपनी भूमिका निभाई है। इस कार्यशाला में आसपास के विद्यालयों में कक्षा छह में अध्ययनरत १०-१२ आयु वर्ग की बालिकाओं का चयन उनके अभिभावकों की सहमति के उपरान्त प्रधानाध्यापकों के माध्यम से किया गया है। 

इस कार्यशाला में चयनित बालिकाओं को एनटीपीसी-टांडा के आवासीय परिसर स्थित सरस्वती अतिथि भवन में पूरी तरह अलर्ट सुरक्षा, स्वच्छता एवं चिकित्सा व्यवस्था के बीच रखा गया है। बालिकाओं के नाश्ते, भोजन, जलपान, अलग-अलग गतिविधियों के लिए ड्रेस, जूते-मोजे और मनोरंजन की समुचित व्यवस्था की गई।

छात्राएं जीवन में बड़ी ऊचाइयां छूने के लिए सक्षम

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने उपस्थिति प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के सांस्कृतिक संध्या में बालिकाओं का प्रदर्शन केवल एक छोटा सा उद्धारण है कि वह अपने जीवन में बड़ी ऊचाइयां छूने के लिए सक्षम हैं। इसके साथ-साथ बालिकाओं के माता-पिता से आग्रह किया कि वह अपनी बालिकाओं को आगे भी पढऩे के लिए पूरा प्रोत्साहन प्रदान करें। 

ये भी पढ़ें -प्राणि उद्यान पहुंचे सीएम योगी, किया पौधरोपण-भालू को खिलाई आइसक्रीम

संबंधित समाचार