श्रावस्ती: घटतौली का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने राशन लेने से किया इनकार, कोटेदार पर लगाया यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। जनपद के विकासखंड सिरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत बिशुनपुर पड़वलिया का मामला है जहां पर राशन की दुकान पर राशन लेने गए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार राजकुमार जायसवाल द्वारा प्रत्येक कार्ड धारकों को 1 किलो कम राशन दिया जाता है। 

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिले स्तर के अधिकारियों को भी शिकायत पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। लल्लू सोनी तथा अनारकली, राजू, ढोरी लाल सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि कोटेदार मनमानी करते हुए प्रत्येक कार्ड धारक को 1 किलो कम राशन देते हैं। 

राशन कम देने पर जब हम लोग पूछताछ करते है तो सीधे मना कर देते हैं कि हमारे यहां पर राशन मत लो। इस पर बड़ा सवाल यह उठता है की आखिर यहां के कार्ड धारक राशन यहां न ले तो फिर कहां जाएं । ग्राम पंचायत के रहने वाले अर्जुन प्रसाद भार्गव के द्वारा सप्लाई इंस्पेक्टर को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया गया लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई  नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें:-बलिया: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार