Bareilly News: जिला महिला अस्पताल में थायराइड जांच की नहीं सुविधा, मरीजों को हो रही परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में थायराइड जांच की सुविधा नहीं है। इस वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। दरअसल, अस्पताल में थायराइड जांच के लिए मशीन नहीं है। जबकि ओपीडी में चार से पांच सौ मरीज रोज आते हैं। गर्भवतियों की थायराइड जांच कराना जरूरी होती है। ऐसे में मरीजों को निजी सेंटर या फिर जिला अस्पताल जाना पड़ता है।

जिला महिला अस्पताल की डॉ. फरहाना के अनुसार महिलाओं में पुरुषों की तुलना में थायराइड का खतरा अधिक रहता है। अस्पताल आने वाली 10 गर्भवतियों में से दो से तीन को गर्भावस्था के दौरान थायराइड की समस्या का पता चलता है। गर्भावस्था के पहले महीने में ही थायराइड सहित सभी जांच करानी चाहिए। महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान थायराइड हार्मोंस में असंतुलन देखा जाता है, अगर सही दवा नहीं दी जाए तो बच्चे का विकास, ब्रेन में समस्या और गर्भपात तक हो सकता है।

मशीन न होने से थायराइड जांच लैब में नहीं हो रही है। हालांकि गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल भेजकर जांच करा रहे हैं। मशीन उपलब्ध कराने के लिए जल्द शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।-डॉ. त्रिभुवन प्रसाद, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल

ये भी पढे़ं- बरेली: बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, साथी घायल

 

संबंधित समाचार