लखनऊ: विद्युत नगरीय वितरण मण्डल की ओर से किया गया विशाल भण्डारे का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने वितरण किया प्रसाद 

लखनऊ। प्रभु श्री राम एवं श्री बालाजी महाराज के आर्शीवाद से ज्येष्ठ माह के दिन शनिवार को अधीक्षण अभियन्ता (तालकटोरा) व समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से विद्युत नगरीय वितरण मण्डल तालकटोरा मध्य जोन, लेसा लखनऊ में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। 

1

विषाल भण्डारा कार्यक्रम में मुख्य रूप में इं० मुकेश त्यागी, अधीक्षण अभियंता (तालकटोरा), इं० योगेन्द्र कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता (मण्डल चतुर्थ), अधिशासी अभियंता (ऐशबाग), अधिशासी अभियंता (अपट्रॉन), अधिशासी अभियंता (राजाजीपुरम), अधिशासी अभियंता (परीक्षण खण्ड तालकटोरा), मीडिया बंन्धू शानू , सैय्यद फैजी, मण्डल तालकटोरा के अधीनस्थ समस्त अधिकारी और  कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर सत्येन्द्र ओझा (तकनीकी सहायक) व समस्त स्टाफ (मण्डल तालकटोरा) ने कार्यक्रम के दौरान सेवाभाव से प्रसाद का वितरण किया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: नैनीताल बैंक बेचने के विरोध में हड़ताल, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार