बहराइच: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत विसैंधा निवासी एक महिला की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर की। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विसैंधा निवासी आरती (26) पत्नी नीरज की रविवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद गांव पहुंचे। 

इसके बाद सीओ रूपेंद्र गौड़ और फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने परिवार और गांव के लोगों का बयान दर्ज किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि संभद्घित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें पढ़ें:-लखनऊ में पारा पहुंचा 46 डिग्री के पार, भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, जानें कब मिलेगी राहत

संबंधित समाचार