पीलीभीत: ब्रह्मचारी घाट पर स्नान करने पहुंचे और गोवंश के शवों पर पड़ी नजर..फिर लगाई भाजपा चेयरमैन को कॉल, तब पहुंची टीम

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

पीलीभीत, अमृत विचार: ब्रह्मचारी घाट के किनारे आधा दर्जन से अधिक गोवंशीय पशुओं के क्षत विक्षत शव पड़े मिले। शव कई दिन पुराने प्रतीत हो रहे थे। गंगा दशहरा के मौके पर स्नान करने पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को दी। जिसके बाद नगर पालिका चेयरमैन के सहयोग से शवों को गड्ढा खोदकर दफन कराया गया।

मामला रविवार का बताया जा रहा है। गंगा दशहरा के मौके पर ब्रह्मचारी घाट पर लोग स्नान करने के लिए पहुंच रहे थे। हिंदू महासभा युवा विंग के जिला महामंत्री आयुष सक्सेना को कुछ लोगों ने सूचना दी कि घाट के किनारे पर कुछ गोवंशीय पशु मृत पड़े हैं। शव क्षतविक्षत हालत में थे।

ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शव पुराने हैं। इस पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उनकी मानें तो करीब आठ पशु मरे हुए मिले। शव क्षत विक्षत हालत में थे। इस पर युवा विंग के जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा को दी गई।  

उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.आस्था अग्रवाल को अवगत कराते हुए शवों को दफन कराने में मदद मांगी। जिसके बाद नगर पालिका से जेसीबी लेकर टीम पहुंची। गड्ढा खुदवाकर पशुओं को दफन करा दिया गया। चेयरमैन डॉ.आस्था अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम भेजी गई थी। पशुओं के शव पुराने थे। उनको गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- दोस्तों संग उत्तराखंड गया पीलीभीत का अधिवक्ता नदी में डूबा..परिवार चिंतित, मचा कोहराम

संबंधित समाचार