बलरामपुर: मुल्क में अमन व शांति की दुआ के लिए उठे हाथ, मस्जिदों तथा ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद -उल -अजहा की नमाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। सोमवार सुबह जिले की तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में ईद -उल -अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई । मुल्क में अमन में शांति के लिए हजारों लोगों ने हाथ उठाकर दुआ मांगी। 

cats

नमाज के बाद बकरीद की कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया है। जो आगामी तीन दिनों तक चलेगा। नमाज के समय मस्जिदों तथा ईदगाहों में सफाई, पेयजल तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद- उल -अजहा की बधाई दी।

ये भी पढ़ें -मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई, अनीस राजा पर दर्ज है सात मामले, पुलिस ने बताया दबंग

संबंधित समाचार