Eid Ul Adha 2024: औरैया में नमाज पढ़ते समय मस्जिद का छज्जा टूटा, एक दर्जन से अधिक लोग घायल...घटना के बाद मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में नमाज पढ़ते समय मस्जिद का छज्जा टूटा

औरैया, अमृत विचार। दिबियापुर थाना क्षेत्र के नगर स्थित मस्जिद के जीर्ण शीर्ण छज्जे पर सुबह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में एकत्रित हुए। वहीं नमाजी फिरोज ने बताया कि मस्जिद में भीड़ अधिक होने के कारण कुछ लोग मस्जिद के छज्जे पर नमाज अदा करने के लिए खड़े थे। तभी अचानक से छज्जा गिर गया। 

जिससे छज्जे पर खड़े लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया और चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद जहां से लगभग आठ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने सौ सैय्या अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज जारी है। 

सीओ महेंद्र प्रताप ने बताया कि छज्जा जीर्ण शीर्ण अवस्था में था।कुछ लोग नमाज अदा करने के लिए छज्जा पर चढ़ गए जिससे  छज्जा अचानक से टूट कर नीचे गिरा। जिससे लगभग 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमे कुछ लोगो को रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें- Eid Ul Adha 2024: औरैया में हजारों लोगों ने ईदगाह में अदा की नमाज़, मुल्क के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी

 

 

संबंधित समाचार