सुलतानपुर को बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। लखनऊ से बुलेट बाइक से घर जा रहे युवक को हाइवे पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
          
सोमवार को भोर में लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर सरैया पूरे बिसेन ग्राम पंचायत में अलीगंज बाजार के बगल तिवारी ढाबा के सामने अज्ञात वाहन ने बाईक सवार मो तौफीक(44)पुत्र मो अब्दुल सगीर निवासी तियरी मछरौली थाना गोसाईगंज को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक संजय प्रसाद ने शव के पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी...8 लोगों की मौत

संबंधित समाचार