बरेली: जून में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, पारा 44.5 डिग्री पहुंचा...गर्मी से बेहाल हो रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री दर्ज किया गया

बरेली, अमृत विचार। जिले में लोग लगातार एक सप्ताह से 44 डिग्री से अधिक के तापमान से बेहाल हो रहे हैं। दिन के साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही है। इस साल जून में सबसे अधिक सोमवार को 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान भी 30 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दो दिन हीट वेव और मंगलवार को वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है और 20 जून से बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग ने पहले 18 और फिर 19 जून को बारिश का पूर्वानुमान था जो एक दिन और बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले एक सप्ताह में 11 और 15 जून को अधिकतम तापमान 43.3 और 12, 13, 14 और 16 जून को 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी हवाओं को किसी तरह की चक्रवाती हवाओं का साथ न मिलने की वजह से समुद्र से उठने वाली हवाएं ऊपर की ओर से नहीं पहुंच रही हैं। इसका सर्वाधिक प्रभाव पश्चिम यूपी पर पड़ रहा है। अंदेशा है कि मानसून बंगाल और बिहार के बीच में फंस कर रह गया है। 20 जून से हल्की बारिश होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: 20 हजार न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार