राहुल के रायबरेली सांसद बने रहने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। राहुल गांधी के रायबरेली से सांसद बने रहने के बाद कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। देर शाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी किया। पटाखे और फुलझड़ियां छोड़कर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाएं। वहीं कुछ नेताओं ने इस ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि गांधी परिवार का रायबरेली से दिल का रिश्ता रहा है जो बना हुआ है।

रायबरेली का प्रतिनिधित्व गांधी परिवार का ही सदस्य कर रहा है।  यहां पर एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर पटाखे दागकर लोग खुशियां मना रहे हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधी द्वारा कहे गए मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं सत्य साबित साबित हो गया है। कांग्रेसी नेताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रायबरेली की जनता ने जो विश्वास राहुल गांधी पर जताया था वह पूरा हुआ।

प्रियंका गांधी भी भले ही वायनाड से चुनाव लड़ने जा रही हो, लेकिन उनका रिश्ता रायबरेली से भी रहेगा। देर शाम कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में एक उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस दौरान एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, विजय शंकर अग्निहोत्री, विनय द्विवेदी, महताब आलम आदि ने खुशी का इजहार किया है।

अकाउंटेट ने प्रेशर कूकर से पत्नी का चेहरा कूंचकर की हत्या

संबंधित समाचार