बहराइच: चौकीदार ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सपा विधायक आनंद ने परिवार को बंधाया ढांढस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ गोंडा रेल प्रखंड पर मंगलवार सुबह एक चौकीदार ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम भगहिया निवासी 22 वर्षीय पिंटू पुत्र विद्याराम मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जरवल रोड बहराइच मार्ग जरवल रोड बस स्टॉप तिराहा के पास रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचकर बाइक खड़ी कर सत्याग्रह एक्सप्रेस के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है।

जानकारी के अनुसार पिंटू कैसरगंज थाना में ग्राम चौकीदार के पद पर नियुक्त था। वह रात को ड्यूटी के बाद सीधा जरवल रोड रेलवे क्रॉसिंग पहुंचा। रेलवे क्रॉसिंग बंद थी क्रॉसिंग के पास बाइक खड़ी करके सामने डाउनलाइन दिल्ली से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई है।

हादसे का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। सूचना पर जीआरपी गोंडा आफ बुढ़वल नाम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर जज लिया। हादसे की जानकारी होने पर कैसरगंज के सपा विधायक आनंद यादव ने भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें:-PM Modi: तीसरी बार देश की सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी आज शाम को आएंगे वाराणसी, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

संबंधित समाचार