मथुरा: 'बुलेट' की डिमांड पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता से हैवानियत, मारपीट कर लगाई आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के बाजना गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दहेज में बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल वालों ने नवविवाहिता से मारपीट करने के साथ ही उसे आग के हवाले कर दिया। जिसकी जानकारी मिलने ही ससुराल पहुंचे मायके वालों ने नवविवाहिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। 

जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय रवीना की कुछ समय पहले थाना क्षेत्र के बाजना गांव में रहने वाले बबलू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही बबलू ने रवीना से बुलेट बाइक की मांग करना शुरू कर दिया। जब रवीना ने अपने घर वालों को यह मांग पूरी करने में असमर्थ बताया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। 

मायके वालों का आरोप है कि बीते दिनों भी बुलेट की मांग को लेकर रवीना के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद पति बबलू और ससुराल वालों ने उसे आग के हवाले कर दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही मायके वाले आनन-फानन में वह रवीना की ससुराल पहुंचे, जहां ससुराल के सभी लोग फरार मिले। जिसके बाद मायके वाले गंभीर हालत में रवीना को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले का शिकायती पत्र मिलने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- मथुरा: बरसाना और वृंदावन में रोपवे से सुगम होगी पर्यटकों की यात्रा 

संबंधित समाचार