अमरोहा: योगी ने कहा, बीजेपी के सत्ता में आने से गायब हैं अपराधी
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की राजनीति को बदल दिया है, जहां पहले जातिवाद, वशंवाद की राजनीति होती थी वहीं अब गांव-किसान और आम आदमी की राजनीति हो रही है। मुख्यमंत्री योगी ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के …
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की राजनीति को बदल दिया है, जहां पहले जातिवाद, वशंवाद की राजनीति होती थी वहीं अब गांव-किसान और आम आदमी की राजनीति हो रही है। मुख्यमंत्री योगी ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के रझोहा गांव में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले देश में वंशवाद और जातिवाद पर राजनीति होती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राजनीति का केन्द्र देश का किसान, गांव, आम आदमी तथा विकास है। उन्होंने कहा कि अमरोहा पवित्र भूमि है। यहां के लोगों पर मां गंगा का आर्शीवाद है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने ऐतिहासिक महत्व के पौराणिक तिगरीधाम मेले को राजकीय मेला की मान्यता दी।
सीएम योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के महान किसान नेता थे। उनके नाम पर लोगों ने राजनीति की। हसनपुर चीनी मिल का विस्तारीकरण भाजपा सरकार ने कराया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चेतन चौहान ने अमरोहा के विकास के लिए कई सपने देखे थे, अब उनके सपनों को भाजपा सरकार पूरा करेगी।
उन्होंने कहा 2017 से पहले अमरोहा से शिकायतें मिलती थीं कि यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अब प्रदेश में अमरोहा के ढोलक की थाप गूंज रही है। अपराधी गायब हैं। पुलिस गुंडों को ठोक रही है। मुजफ्फरनगर और कैराना दंगा आप लोग भूले नहीं होंगे। अब सब सुकून से हैं। उन्हाेंने कहा कि पहले गुंडे गरीब की संपत्ति पर कब्जा करते थे, अब माफिया की संपत्ति पर सरकार का बुलडोजर चल रहा है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय और वंदेमातरम से संबोधन शुरू करते हुए स्वर्गीय चेतन चौहान को श्रद्धाजंलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 24 करोड़ जनता हमारा परिवार है। इस परिवार के लिए वह कुछ भी करेंगे। कोरोना से प्रदेश की जनता को बचाने के लिए यमराज से भी भिड़ जाएंगे। कोरोना के सबसे कम रोगी उत्तर प्रदेश में है। सरकार की ओर से काेरोना काल में सभी जरूरतमंदों को नि:शुल्क राशन दिया गया।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक कोरोना की दवाई नहींं बन जाती, तब तक लोग दो गज की दूरी का पालन करें। काेरोना ने चेतन जी को हमसे छीन लिया। वह रोजाना अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं, ताकि जनता को काेरोना से बचाया जा सके। विकास और सुरक्षा हमारी गारंटी है।
