लखनऊ: SGPGI में महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, हॉस्टल के कमरे में मिली थी बेहोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के एसजीपीजीआई में कार्यरत एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। महिला डॉक्टर एसजीपीजीआई के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में जूनियर रेजिडेंट के पद पर तैनात थीं।

एसजीपीजीआई की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि एनेस्थिसियोलॉजी विभाग की जूनियर रेजिडेंट रविवार शाम को अपने हॉस्टल के कमरे में बेहोशी की हालत में पाई गईं। उन्हें तुरंत पोस्ट ऑपरेटिव आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया।

वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन महिला डॉक्टरों को बचाया नहीं सका है। उनके माता-पिता को तुरंत सूचित किया गया। एसजीपीजीआई प्रशासन ने यह भी बताया है कि पोस्टमॉर्टम हो चुका है। वहीं पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:- Bada Mangal: ज्येष्ठ माह के आखरी बड़े मंगल पर अलीगंज के हनुमान मंदिर में चढ़ाया गया सोने का मुकुट, जगह-जगह भंडारे का आयोजन

संबंधित समाचार