बाराबंकी : अमरनाथ यात्रियों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुण्य नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भंडारे की सामग्री ले जा रहे वाहनों को कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने किया रवाना

श्री बर्फानीस्वर महादेव सेवा समिति द्वारा हर वर्ष लगवाया जाता है भंडारा

बाराबंकी, अमृत विचार । बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा से अमरनाथ यात्रा के समान ही पुण्य प्राप्त होता है। अमरनाथ यात्रियों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुण्य नहीं है। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान पहलगाम पंचतरणी मार्ग पर पोस्पत्री में श्री बर्फानीस्वर महादेव सेवा समिति द्वारा भंडारे की सामग्री ले जा रहे वाहनों को रवाना करते हुए कहीं। गोप ने नागेश्वर नाथ मंदिर में भगवान भोले नाथ की विधिवत पूजा अर्चना की और उसके बाद नारियल फोड़कर भंडारे की सामग्री ले जा रहे  वाहनों को रवाना किया। बता दें यह भंडारा समिति के द्वारा अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए हर वर्ष लगवाया जाता है। 

गोप ने शोभा यात्रा में उपस्थित बाबा बर्फानी के भक्तों से कहा बाबा जिस गुफा में भक्तों को दर्शन देने के लिए अवतरित होते हैं। वह गुफा बहुत ही दुर्गम इलाके में है। कठिन रास्तों पर चलने के उपरांत बहुत किस्मत वाले भक्तों को बाबा अमरनाथ के दर्शन प्राप्त होते हैं। बाबा के दर्शन मात्र से जो लाभ प्राप्त होता है, उतना ही लाभ शिव भक्तों की सेवा करने से प्राप्त होता है।

गोप ने समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा एवं समिति के सभी पदाधिकारियों और सेवादारों की तारीफ करते हुए कहा कि आप लोग जो कार्य कर रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है। आप सब की मेहनत से दुर्गम रास्तों पर भी भोले के भक्तों को वह सभी सुविधा प्रदान करने व्यवस्था करते हैं जो हमको आसानी से यहां प्राप्त हो जाती है। यह बहुत ही सराहनीय है। जहां मनुष्य के लिए पैदल चलना भी मुश्किल है। वहां आप अमरनाथ यात्रियों को हर प्रकार की सहूलियत देने का प्रयास करते हैं।

यात्रियों के खाने पानी के साथ-साथ उनके रुकने और विश्राम करने की भी व्यवस्था करते हैं। इसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं। शोभायात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, वैश्व कसौंधन समाज के जिला अध्यक्ष दिनेश वैश्य, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत और जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान सहित तमाम भक्तगणों ने शोभा यात्रा में शामिल होकर ढोल मंजीरो के साथ यात्रा को रवाना किया।

यह भी पढ़ें:- Bada Mangal: ज्येष्ठ माह के आखरी बड़े मंगल पर अलीगंज के हनुमान मंदिर में चढ़ाया गया सोने का मुकुट, जगह-जगह भंडारे का आयोजन

 

 

 

 

संबंधित समाचार