बरेली: सीओ मीरगंज की बढ़ेंगी मुश्किलें, पीड़ित भट्ठा मालिक के बयान दर्ज...जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: मीरगंज क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अहिवरन पर दो लाख रुपये मांगने और जबरन ट्रैक्टर ट्राली सीज करने का आरोप लगाने वाले भट्ठा मालिक रिफाकत अली ने एसपी दक्षिणी मानुष पारीक के पास अपने बयान दर्ज कराए। भट्ठा मालिक ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से की शिकायत को अपने बयान का आधार बनाया। अब एसपी सीओ के बयान दर्ज करेंगे और इसके बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंपेंगे।

मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव तिलमास निवासी रिफाकत अली ने एसएसपी से शिकायत की थी कि बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे जेसीबी से मिट्टी खोद कर कच्ची ईंटें बनाई जा रही थीं। आरोप है कि क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अहिवरन वहां पहुंची और मजदूरों को धमकाने लगीं। आरोप है कि सीओ ने कागज देखने से मना कर दिया और थाने आने को कहा।

 इसके बाद ट्रैक्टर और मशीन थाने ले जाकर सीज कर दी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उनसे रुपयों की भी मांग की। एसपी देहात दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि शिकायतकर्ता रिफाकत अली के मंगलवार को बयान दर्ज किए गए हैं, जल्द मामले में सीओ के बयान दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: SSP ने सीओ बहेड़ी से जांच रिपोर्ट तलब की, इंस्पेक्टर का गाली देते दो ऑडियो हुए थे वायरल

संबंधित समाचार