Hamirpur Crime: कार सवारों ने युवती को किया अगवा...बेहाेश करने के बाद किया सामूहिक दुष्कर्म, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रास्ते से युवती को कार में अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

हमीरपुर, कुरारा, अमृत विचार। कस्बे के एक वार्ड में दुकान से सब्जी मसाला लेकर घर जा रही युवती को पड़ोसी दो युवकों ने दबोच लिया। उसके मुंह में रुमाल लगा कर बेहोश करने के बाद उसे कार से अपहृत कर ले गए। उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 

कस्बे के एक वार्ड निवासी पीड़ित पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उसकी पुत्री मोहल्ले की ही एक दुकान से सब्जी मसाला लेकर अपने घर आ रही थी। तभी रास्ते में पड़ोसी अभिषेक यादव पुत्र बच्चू व रवि पुत्र बंसी ने उसकी पुत्री को अपने पास बुलाया और रुमाल लगाकर उसे बेहोश करने लगे। 

विरोध करने पर उसके सीने में तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दे फोर व्हीलर गाड़ी में अंदर बैठा लिया और उसका अपहरण कर ले गए। बताया कि जब पुत्री आधा घंटे बाद घर नहीं पहुंची तो उन लोगों ने मोहल्ले में काफी खोजबीन की। तब जानकारी हुई कि उसकी बेटी का दो युवक अपहरण कर एक फोर व्हीलर में ले गए हैं। 

बताया काफी खोजबीन के बाद शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे थाना सुमेरपुर कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास उसकी पुत्री बेसुध अवस्था में मिली। घटना को लेकर पुत्री ने बताया कि दोनों आरोपियों ने जबरन दुष्कर्म किया है। जिससे उसे मानसिक व शारीरिक चोटे आई हैं। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहृत कर ले जाने व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: जरूरतमंद लोगों को बनाते निशाना: मंदिर में कराते शादी...रात में दुल्हन माल लेकर हो जाती फरार, बंटी बबली गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

संबंधित समाचार