बरेली: पहले तो टाल दिया पर अब दर्ज कराना ही होगा संपत्ति का ब्योरा, अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्योरा न देने पर पदोन्नति पर नहीं किया जाएगा विचार

बरेली, अमृत विचार। जिले के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अब अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा अनिवार्य रूप से सरकार को बताना होगा। इसके लिए 30 जून की तिथि निर्धारित की गई है। उन्हें मानव संपदा पोर्टल पर यह जानकारी भरने के आदेश दिए गए हैं। आदेश के बाद भी जानकारी न देने वालों की पदोन्नति पर विचार नहीं किए जाने के संकेत भी शासन से जारी पत्र में दिए गए हैं। पत्र आने के बाद कई विभागों में खलबली मची है।

पहले शासन ने इसके लिए 31 दिसंबर 2023 की तिथि तय की थी, लेकिन इसके बाद भी ब्योरा पोर्टल पर नहीं भरा गया। ऐसे में अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी की ओर से आदेश जारी किया गया है। उसमें कहा गया है कि 30 जून तक सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को विवरण पोर्टल पर दर्ज कराना होगा। निर्धारित समय में जानकारी नहीं देने पर उनकी पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा। मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि जिले में करीब 90 के आसपास सरकारी विभाग हैं। 30 जून तक सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज कराने के लिए शासन से पत्र प्राप्त हुआ है। इसकी प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: योग शपथ में प्रदेश में रुहेलखंड विश्वविद्यालय रहा सबसे आगे

 

संबंधित समाचार