शाहजहांपुर: जनसाधारण एक्सप्रेस में यात्री की संदिग्धावस्था में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Afzal Khan
On

बरेली के पास हुई थी तबीयत खराब, कंट्रोल के आदेश उतारा गया शाहजहांपुर

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जनसाधरण एक्प्रेस में एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गयी। रन थ्रू ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया। कोच से यात्री को बाहर प्लेटफार्म पर उतारा गया। रेलवे के डाक्टर ने यात्री को देखने के बाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। डाक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। ट्रेन करीब 20 मिनट खड़ी रही। 

बिहार राज्य के बक्सर जिले के थाना नवानगर के गांव मुढेला निवासी 40 वर्षीय सीताराम दस साल नोयडा में कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। उन्होंने कंपनी से घर जाने के लिए दस दिन की छुट्टी ली। बुधवार की रात आठ बजे आनंद बिहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस से सीताराम जनरल कोच में सवार होकर बक्सर जा रहे थे। ट्रेन का मुरादाबाद के बाद सीधे लखनऊ स्टापेज है।

बरेली से पहले यात्री की तबीयत खराब हो गयी और बेहोश हो गया। लोगों ने उसे सीट पर लिटा दिया। यात्रियों ने जीआरपी हेल्प लाइन पर यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना दी। हेल्पलाइन ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल ने यहां के स्टेशन मास्टर पीएस तोमर को निर्देश दिए कि रन थ्रू ट्रेन को रोककर यात्री को उतारा जाए। बुधवार की रात आठ बजे जनसाधारण एक्सप्रेस को प्लेटफार्म एक पर लिया गया।

रेलवे के डाक्टर, जीआरपी तथा आरपीएफ कोच में गए और यात्री सीताराम को देखने के बाद कोच से नीचे उतारा। डाक्टर ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी जेब से मोबाइल तथा बक्सर का रेल टिकट मिला है। परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पर पहुचं गए। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन में उसकी तबीयत खराब हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया।

ये भी पढ़ें। शाहजहांपुर: कार ने मारी बाइक को टक्कर, होमगार्ड समेत दो लोगों की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बुंदेलखंड में डेयरी क्षमता बढ़ाने की परियोजनाओं को मंजूरी: बांदा में लगेगा नया 20 हजार लीटर क्षमता का डेयरी प्लांट
Bareilly: गैस की कालाबाजारी शुरू, 1500 तक का बिका सिलेंडर, डरे लोगों ने शुरू की जमाखोरी 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: विकास प्राधिकरणों के डिफॉल्टरों के लिए OTS, डिटेल में समझे  
योगी सरकार के इस कदम से प्रयागराज मंडल के 1.4 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ, बोले ब्रजेश पाठक- हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण इलाज हमारी प्राथमिकता
उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी, भर्ती-कोटा और चयन प्रक्रिया से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव