बदायूं: सिपाही की पत्नी की बनाई वीडियो, बच्चों की गर्दन पर चाकू रखकर किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उझानी में किराए पर कमरा लेकर रहती थी महिला, पड़ोस में घर बनवा रहा था युवक

बदायूं, अमृत विचार। कस्बा उझानी में सहसवान चौराहे के पास रहने वाले युवक ने एक थाने में तैनात सिपाही की पत्नी के नहाने के दौरान अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना ली और महिला को ब्लैकमेल करने लगा। धमकाते हुए दो साल तक उसका शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। मई में सिपाही के घर पर मौजूद न होने पर वह उसके आवास पर पहुंचा। 

बच्चों के ऊपर चाकू रखकर सिपाही की पत्नी को धमकी दी और दुष्कर्म किया। सिपाही की पत्नी की तहरीर पर थाना मुजरिया पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, धमकाने और एससीएसटी एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

एक महिला ने थाना मुजरिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति सिपाही है और एक थाने में तैनात है। पति की दूर के थाने में तैनात है लेकिन वह अपने बच्चों की पढ़ाई के चलते उझानी में सहसवान चौराहे पर एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहती हैं। उनके घर के पास में पारस पुत्र हरिबाबू का मकान बन रहा था। 

पारस पानी लेने के लिए उनके घर पर आता रहता था। महिला के कमरे का बाथरूम ऊपर से खुला है। वह एक दिन बाथरूम में नहा रही थीं। पारस ने नहाते हुए उसके फोटो खींच लिए और वीडियो बना ली। फिर उसने महिला को वीडियो और फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मजबूरी में वह उसकी बातों में आती गई। वह जहां भी बुलाता महिला को जाना पड़ता था। उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। वीडियो डिलीट मारने को कहने पर वह महिला के दोनों बच्चे और पति को जान से मारने की धमकी देता है। 

महिला के सिपाही पति को सरकारी आवास मिला। वह अपने पति और बच्चों के साथ वहीं रहने लगी। पारस को इसकी जानकारी हुई तो वह बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते समय महिला को रोकने लगा। 28 मई को पति ड्यूटी करने के लिए बाहर गए थे तो पारस उनके आवास पर आ गया। उसने महिला के बच्चों के गले पर चाकू रख दिया। महिला डर गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

शक होने पर पति ने उझानी पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी पति से रंजिश मानने लगा। उसने महिला के पति को कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में घेरा और गाली-गलौज करने लगा। मामला पुलिस तक पहुंचा था तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महज शांतिभंग में कार्रवाई की थी। अब महिला की तहरीर पर पारस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सहसवान मामले की जांच करेंगे। मुजरिया की थानाध्यक्ष आरती कौशिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: शादियों में बाराती बनकर गए और चोरी कर लिए कैमरे, दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार