International Day of Yoga : 'भारतीय योग विधा को पूरे विश्व ने आत्मसात किया, बनाएं जीवनशैली' 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कंपनी बाग स्थित पार्क में हुआ मुख्य आयोजन, दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा उत्साह

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते मंत्री अनिल कुमार साथ में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी व अन्य।

मुरादाबाद। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर ओर उत्साह दिखा। जिला प्रशासन की ओर से कंपनी बाग स्थित पार्क में मुख्य आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार मुख्य अतिथि रहे। 

दसवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य आयोजन प्रशासन की ओर से कंपनी बाग स्थित पार्क में किया गया। सुबह 6 बजे शिविर में योगासन करने के लिए शिविर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह आदि पहुंचे। उन्होंने प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन किए। उन्होंने कहा कि योग भारतीय जीवन पद्धति है। ऋषि मुनियों के समय से योग की महत्ता रही। आज पूरा विश्व योग को अपना चुका है। हमें इसे अपने जीवनशैली में इसे शामिल कर खुद के साथ दूसरों को निरोग रहने के लिए प्रेरित करना होगा।

International Day of Yoga 1

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि योग से न सिर्फ हमारा शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक तनाव से निजात मिलती है। यहां पर शिविर में मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चंद्र, अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट, महापौर विनोद अग्रवाल, राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व बड़ी संख्या में लोगों ने योगासन किया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जीआईएस सर्वे में मनमानी पर एकजुट हुए पार्षद व महापौर, नोटिस निरस्त कर शासन को भेजेंगे पत्र

संबंधित समाचार