Unnao News: गंगा में सीधे गिर रहे कई नाले, स्नानार्थियों की आस्था पर पहुंच रही ठेस...रोक के बावजूद धड़ल्ले से गिर रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बायो रेमिडिएशन विधि से पानी को किया जायेगा शुद्ध

उन्नाव, अमृत विचार। गंगा का निर्मल व स्वच्छ रखने के लिये केन्द्र से लेकर प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चला रखी हैं। इसके बावजूद गंगाघाट स्थित मिश्रा कॉलोनी से लेकर इंद्रा नगर और जाजमऊ क्षेत्र तक कई छोटे-बड़े नाले सीधे गंगा में गिर रहे हैं। जो गंगा को प्रदूषित कर रहे हैं। वहीं पालिका की ओर से इन नालों के गंदे पानी को बायो रेमिडिएशन से पानी को शुद्ध किया जाने की बात कही जा रही है। जिससे गंगा का पानी प्रदूषित न हो।

बता दें मिश्रा कॉलोनी से लेकर जाजमऊ स्थित चंदन घाट तक दर्जनों छोटे बड़े नाले सीधे गंगा में गिर रहे हैं। इसके अलावा मिश्रा कॉलोनी की ओर कई घरों का गंदा पानी सीधे गंगा में बहाया जा रहा है। पालिका ने कई बार ऐसे मकान मालिकों को नोटिसें भी जारी की है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की। जिस कारण सीधे गंदे नाले गंगा में बहाये जा रहे हैं।

वहीं चंपापुरवा, गोताखोर के सामने एक बड़ा नाला सीधे गंगा में गिर रहा है। चौबीस घंटे नाले का पानी गंगा में जाने से जल प्रदूषित हो रहा है। वहीं ठीक बगल में मिश्रा कॉलोनी के दर्जनों घरों के नालियों का गंदा पानी भी गंगा में गिर रहा है। लेकिन पालिका के जिम्मेदारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे श्रद्धालुओं की आस्था पर ठेस पहुंच रही है।

वहीं जिला प्रशासन व पालिका द्वारा समय समय पर गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम करके लाखों खर्च भी किये जा चुके। मगर पालिका गंगा में सीधे गिर रहे नालों को अभी तक बंद नहीं कराया गया। जो स्वच्छता और गंगा को स्वच्छ निर्मल रखने के लिये मुंह चिढ़ा रहे हैं।

जिन स्थानों पर नाले गंगा में गिर रहे हैं वहां पर केमिकल युक्त ड्रम रखवाये जायेंगे। जिससे पानी शुद्ध होकर गंगा में जायेगा। जब तक एसटीपी नहीं बन जाता है, तब तक इसी तरह गंदे पानी को रोक जायेगा।- मुकेश कुमार मिश्रा, ईओ पालिका गंगाघाट

एसटीपी का कार्य भी हो रहा विलंबित

शासन ने इंद्रा नगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी प्रस्तावित किया है। जिसका कार्य सुस्त गति से चल रहा है। जिस कारण अभी कब तक इसी तरह अभी गंगा में नाले गिरते रहेंगे। कार्य पूरा होने के बाद पानी को ट्रीट कर गंगा में गिराया जायेगा।

ये भी पढ़ें- Hamirpur Murder: युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका...हाथ पैर बांधने के साथ मुंह में ठूंसा कपड़ा, तीन के खिलाफ FIR दर्ज

संबंधित समाचार