अंबेडकरनगर: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनगांव के पास खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। शव दो दिन पहले का बताया जा रहा है।

बता दें कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनगांव स्थित विन्देश्वरी महाविद्यालय के पास शुक्रवार को खेत में सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। युवक का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पहचान न होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव करीब दो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -रायबरेली: पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर हमला, एक की मौत-दूसरा गंभीर

संबंधित समाचार