अतीक अहमद की एक और संपत्ति लखनऊ में होगी कुर्क, खोजबीन शुरु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद की अब तक करोड़ो क़ी सम्पत्ति को कुर्क करने के बाद भी सम्पत्तियां खत्म होने का नाम नही ले रही है। पुलिस को अतीक की एक और सम्पत्ति लखनऊ के एसपीजीआई के पास होने की जानकारी हुई है। जिसकी खोजबीन शुरु कर दी गयी है। माना जा रहा है कि जल्द ही उसके दातावेजो क़ी जांच कराते हुए इसे भी कुर्क किया जायेगा। 
   
अतीक अहमद और उसके गैंग से जुड़े लोगों की संपत्ति की खोजबीन में जुटी पुलिस को लगातार एक नई जानकारी मिल रही है। अतीक अहमद की सम्पत्ति को लेकर पुलिस को एक अहम जानकारी मिली है। पता चला है कि लखनऊ में एक और भी जमीन है, जो एसपीजीआई  के पास है। अतीक की इस नई प्रापर्टी के बारे में पुलिस को कुछ सबूत मिले है। जिनके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इस जमीन को राजस्व विभाग से सत्यापित कराया जाएगा। जिसके बाद पुष्टि होने पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जायेगा। जबकि इससे पहले पुलिस ने लखनऊ में ही एक मकान को कुर्क कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अतीक का बेटा असद, जिस फ्लैट में रहता था, उसकी भी जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -बहराइच: कागजात अधूरे मिले तो चार दुकानों का लाइसेंस किया निलंबित-तीन को नोटिस

संबंधित समाचार