पांडे के दम पर जीता हैदराबाद, राजस्थान को आठ विकेट से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। मनीष पांडे की नाबाद 83 रन की विस्फोटक पारी और उनकी आलराउंडर विजय शंकर (नाबाद 52) के साथ तीसरे विकेट के लिए 140 रन की अविजित शतकीय साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को गुरुवार को आठ विकेट से हराकर आईपीएल-13 में उम्मीदें जगाने वाली जीत हासिल कर ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने …

दुबई। मनीष पांडे की नाबाद 83 रन की विस्फोटक पारी और उनकी आलराउंडर विजय शंकर (नाबाद 52) के साथ तीसरे विकेट के लिए 140 रन की अविजित शतकीय साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को गुरुवार को आठ विकेट से हराकर आईपीएल-13 में उम्मीदें जगाने वाली जीत हासिल कर ली।

सनराइजर्स हैदराबाद ने जैसन होल्डर (33 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन के सामान्य स्कोर पर रोक लिया और फिर पांडेय तथा शंकर की शानदार बल्लेबाजी से 18.1ओवर में दो विकेट पर 156 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम की।

प्लेयर ऑफ द मैच बने मनीष पांडेय ने मात्र 47 गेंदों पर नाबाद 83 रन में चार चौके और आठ छक्के लगाए जबकि शंकर ने उनका बखूबी साथ देते हुए 51 गेंदों पर नाबाद 52 रन में छह चौके लगाए।

संबंधित समाचार