ओवर स्पीडिंग: बस्ती से बहराइच जा रही कार कंटेनर से टकरायी, पांच घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार: कौडिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर चौराहा पर शुक्रवार को कंटेनर व कार के भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है। 

बस्ती जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के भटहा गांव के रहने वाले कार सवार शुक्रवार को बहराइच जा रहे थे। वह आर्य नगर चौराहे पर पहुंचे थे कि उनकी कार विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर से भिड़ गयी। इस हादसे में कार सवार कुसुम देवी, बाबा अर्जुन दास,कबूतरा देवी,अंजनी व शिवकुमार घायल हो गए। उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य पहुंचाया जहां ‌से सभी को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

चौकी प्रभारी आर्यनगर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आर्यनगर चौराहे पर कंटेनर व कार के भिड़ंत में 5  लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है तथा वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है ।अभी कोई तहरीर नहीं मिली है । तहरीर मिलते ही मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- आत्मघाती कदम : पत्नी का दर्द नहीं देख पाया पति तो अस्पताल में फंदा लगा दे दी जान

संबंधित समाचार