बरेली: बिजली संकट से लोगों को मिलेगी राहत, करगैना चौकी के पास बनेगा नया उपकेंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: सुभाषनगर में नया सब स्टेशन बनाने के लिए जगह का चयन कर लिया गया। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नए स्टेशन के निर्माण से स्थानीय लोगों को बिजली संकट से राहत मिलेगी।

सुभाषनगर के दो पिछले दो महीने से बिजली संकट झेल रहे हैं। नाराज लोग कई बार हंगामा भी कर चुके हैं। सुभाषनगर में उपकेंद्र बनाने के लिए दो साल पहले ही पाॅवर काॅरपोरेशन मुख्यालय से अनुमति मिल गई थी, लेकिन जगह का चयन नहीं हो पाया था।

अब अधिकारियों ने करगैना चौकी के पास जगह का चयन कर लिया है। अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि नया उपकेंद्र बनाने के लिए जगह चयनित कर ली गई है। अगले साल गर्मी से पहले इसका निर्माण पूरा करा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली में कुरान के पेज जलाने पर भड़के लोग, हंगामा

संबंधित समाचार