बरेली: यात्रियों के लिए Good News, अब 26 दिसंबर तक चलेगी काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: इज्जतनगर रेल मंडल ने मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को 26 जून तक चलाने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुंबई सेंट्रल से चलाई जा रही 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि 25 दिसम्बर और काठगोदाम से चलाई जा रही 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन की अवधि 26 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

इसके अलावा एक समर स्पेशल ट्रेन गोरखपुर के रास्ते अंबाला सहरसा चलाई जाएगी। 04520 अंबाला-सहरसा स्पेशल ट्रेन 24 जून को अंबाला से 19:45 बजे चलकर देर रात 02:27 बजे बरेली जंक्शन से रवाना होगी और तीसरे दिन 04:15 बजे सहरसा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: नीट में गड़बड़ी के विराेध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

संबंधित समाचार